Thursday, October 18, 2018

अंडे का ऑमलेट कैसे बनाते है? How to make Egg Omelette? Step-By-Step

वैसे अंडा खाने से के बहुत सारे फायदे है अगर आप हमेसा बीमारी से घीरे रहते है तो डॉक्टर बताता है अंडा खाने कई लिए… लेकिन अगर आपको हमेसा boile Egg दे दिया जाये तो नहीं खा सकते पर अगर आप चाहे तो इसे कितनी तरीके से बना सकते है तो आज मैं अंडा से आमलेट बनाने की विधि बताने वाली हूँ तो चलिए देखते है कि इसके लिए हमें क्या-क्या चाहिए:-

सामग्री :-

  • 2 अंडा
  • 1 हरी मिर्च
  • प्याज
  • गाजर
  • धनिया पत्ता
  • गरम मशाल
  • नमक
आप पद रहे है अंडे का ऑमलेट कैसे बनाये ? अगर आप कुछ और बनाना चाहते है तो ये देख सकते है#1. How to make Egg Curry?और #2. अंडे वाली मैग्गी कैसे बनाते है?

बनाने की विधि :

  1. सबसे पहले प्याज, मिर्च और धनिया पत्ता को छोटा -छोटा काट लें और गाजर को बारीक़ कर ले|
  2. उसके बाद अंडे को एक कटोरे में तोड़कर ले |
  3. और उसमे प्याज और मिर्च का कटा हुआ डाल दे |
  4. और उसमे गाजर का बारीक़ भी डाल दे |
  5. थोड़ा सा गरम मसाला, और स्वाद अनुसार नमक डाल दे |
  6. और अब उसे चम्मच से अच्छी  तरह से मिला दे |
  7. अब पैन  को गैस पे चढ़ा दे गरम हो जाने पे उसमे तेल डाल दे |
  8. जब तेल पूरा गरम हो जाये तो अंडे के घोल को डाल दे और उसे पकने दे |
  9. थोड़ी देर बाद आप उसे दूसरी तरफ पलट दे और दूसरी तरफ पकने दे |
  10. फिर अगर कही नहीं पका उसे छलनी  से दबा-दबा कर पका  दे
  11. और हो जाने पे उसे निकल कर प्लेट में रखे |
  12. और आपका टेस्टी आमलेट बनकर तैयार है और उसे सॉस के साथ पड़ोसे |
मुझे पूरा विस्वास है की आपको ये आमलेट बनाने की विधि पसंद आयी है अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो कि मैंने अभी तक नहीं लिखा है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मैं अपने जल्द -से-जल्द आपको बता दूँ |

Thursday, September 27, 2018

रोजाना 2 अंडे खाने से मिलेंगे ये फायदे


अंडे में विटामिन, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम, जिंक, बी-5,बी-12, बी-2, डी, ई, के, बी-6 और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें 70 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन और 5 ग्राम हेल्दी फैट होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। रोजाना 2 अंडे खाने से शरीर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। अंडा को ब्रेकफास्ट के रूप में खाने से शरीर को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। आज हम आपको रोजाना अंडा खाने से शरीर को होने वाले फायदो के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं। उन फायदो के बारे में

1. स्वस्थ दिलरोजाना 2 अंडे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर मे बढ़ने से दिल सबंधित समस्याएं नहीं होती। अगर आपको दिल से संबंधित कोई समस्या है तो रोजाना अंडे का सेवन करें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।

2. आंखों के लिए बेहतरीन
अंडों में लुटेइन, ज़ेक्साथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो आंखों के रेटिना को स्वस्थ रखने का काम करता है। रोजाना अंडा खाने से मोतियाबिंद की समस्या से भी बचा जा सकता है। अगर आपकी आंखों की रोशनी कम हो रही है तो अंडे खाने शुरू करें।

3. दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद
अंड़ो में विटामिन डी और प्रोटीन की भरमार होती है। जिन लोगो के हाथों- पैरों और शरीर के बाकी हिस्सों में दर्द रहता है। उनको रोजाना कम से कम एक अंडा तो खाना ही चाहिए। अंडे खाने से दर्द कम होने के साथ ही हड्डियां मजबूत होती है।

4. हैल्दी ब्रेन
कोलीन एक न्यूट्रीएंट हो जो दिमाग को सिग्नल देने का काम करता है। अंडे में कोलीन की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन करने से दिमाग का संतुलन ठीक रखने के साथ स्मरण शक्ति भी बढ़ाती है। रोजाना अंडे खाने से दिमाग तेज होता है।

5. आयरन की कमी दूर करना
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो रोजाना अंडा खाना आपके लिए फायदेमंद है। अंडे के पीले वाले हिस्से में सबसे ज्यादा आयरन मौजूद होता है। कुछ दिनों तक इसको खाने से आयरन की कमी दूर हो जाएगी।

6. बालों और नाखून के लिए बेस्ट
अंडे में विटामिन और मिनरल की अधिकता पाई जाती है। अंडे खाने से त्वचा की चमक बढ़ने के साथ ही नाखून टूटने की समस्या से भी राहत मिलती है। अगर आपके चेहरे की चमक खो गई है तो रोजाना 2 अंडे खाने शुरू करें।

7. मोटापा कम करना
कुछ लोगों का मानना है कि अंडे खाने से वजन बढ़ता है, मगर यह गलत है। रोजाना 2 अंडों का सेवन करने से शरीर को पूरे न्यूट्रियेट्ंस मिल जाते हैं। इसके साथ ही अंडे खाने से भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल में रहता है।

8. ब्रेस्ट कैंसर से बचाव
अंडे में पाएं जाने वाले फोलिक एसिड और विटामिन 12 ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है। रोजाना 2 अंडे खाने से इस खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है।

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडा
हाई ब्लड प्रैशर, डायबिटीज, हार्ट पेशेंट को अंडे का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा इन लोगों को कभी भी कच्चा अंडा नहीं खाना चाहिए। इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने के कारण दिल को नुकसान पंहुचता।

जाने कैसा होता है 'N' नाम वाले व्यक्ति का स्वभाव

'N' का असर
यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के 'N' अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बेहद बिंदास किस्म का है। उसे किसी से कोई लेना-देना नहीं है। बेहद ही स्वतंत्र विचारों वाले ऐसे इंसान किसी की नहीं सुनते हैं। अपनी ही धुन और दुनिया में मस्त रहने वाले लोग मनमौजी होते है। इनको दिखावे पर बहुत यकीन होता है। ये कब क्या करेगें इन्हें खुद भी पता नहीं होता है। ये बहुत जल्दी चीजों से बोर हो जाते हैं। हमेशा अपने बारे में सोचने वाले ये हर चीज को पाने की कामना रखते है वो भी बिना किसी मेहनत के।
ये जरूरत से ज्यादा मुंहफट होते है। ये स्वार्थी भी होते है। अपने मतलब के लिए ये कुछ भी कर सकते है। इसलिए इन्हें घमंडी और एहसान फरामोश भी कहा जाता है। ये किसी के सगे नहीं होते है। अपना काम निकला उसके बाद वो किसी को भी नहीं पूछते हैं। ऐसे लोग वैसे तो ऊपरी तौर पर शांत दिखायी देते है लेकिन अंदर ही अंदर ये बेहद ही आक्रमक होते है। ये धीमी गति से काम करना पसंद करते है लेकिन अपनी आलोचना इन्हें बर्दाश्त नहीं होती है।
हर चीज में मोल-ताल में करने वाले ऐसे लोग के लिए प्रेम भी एक हिसाब-किताब की तरह होता है। ये वहीं रिश्ता जोड़ते है जहां इनका फायदा होता है। सेक्स लाईफ भी इनके फायदे हिसाब के मुताबिक होती है। हालाकि ये आकर्षक रूप-रंग के मालिक होते हैं।
जिसका फायदा ये समय-समय पर उठाते रहते है। जरूरत से ज्यादा अपने आप को सुपर दिखाने वालों को अपनी आलोचना और उपेक्षा बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। वैसे लक्ष्मी मां की कृपा हमेशा इनके ऊपर विराजमान रहती है इसलिए इनके पास मौलिक चीजों की कमी नहीं होती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है ऐसे लोगो से बचकर रहना चाहिए।

जानिए कैसे होते है A अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग

क्या आप जानते है हम किसी के नाम के पहले अक्षर से उसके बारे में काफी कुछ जान सकते है और आज हम आपको बताएंगे कि जिनका नाम A अक्षर से शुरू होता है, वह लोग किस स्वभाव के होते है यानि उनका व्यक्तित्व कैसा होता है।
 A अक्षर वाले आकर्षक होते हैं और रिश्तों को काफी महत्व देते हैं, लेकिन ज्यादा रोमांटिक नहीं होते।
 इनको हर चीज जीवन में देर से या रूक-रूक कर मिलती है, फिर भी ये संघर्ष करने का बाद जीवन में सफलता प्राप्त कर लेते है।

— कई बार ये बातो को दिल से लगा लेते है।
— जरूरत पड़ने पर ये वो काम भी कर जाते है जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं करता है।
  A अक्षर वाले सुंदरता को पसंद भी करते है और खुद भी अपने आप को सुंदर दिखाते है।

— कई बार ये अपनी बात किसी के आगे नही रख पाते और खुद मुश्किल में पढ़ जाते है।  
— ये न तो ये धोखेबाज होते है और ना ही ये धोखेबाजी को पसंद करते हैं।

— इन्हें पार्टियों औऱ लोगों का साथ अच्छा लगता है लेकिन ये उनके आदि नहीं होते।

जानिए कैसे होते है “P” नाम वाले व्यक्ति !

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के 'P' अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो एक सामाजिक प्राणि है। उन्हें देश, दुनिया, घर, परिवार सबका ख्याल रहता है। इनके लिए अपना मान-सम्मान ही सबसे बड़ा है जिसके लिए कुछ भी त्यागने को तैयार रहते हैं। इनके अपने अलग उसूल होते है जिसके लिए किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करते है। इनमें एक कमी भी होती है, वो ये कि ये अपनी ही सोच लोगों को पर थोपना चाहते है इसलिए इन्हें अक्सर अपने घर में विद्रोह का सामना करना पड़ता है। ये काफी चतुर होते है। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग व्यवसायी होते है। इनके पास अच्छा-खासा धन-धान्य होता है। ये आकर्षक छवि के मालिक होते है। इन्हें प्रेम जैसे शब्द पर ज्यादा भरोसा नहीं होता है।



 इनके लिए सेक्स लाईफ भी एक कोटा-पूर्ति होती है। हालांकि ये जिस किसी को भी मानते हैं उसे दिल से मानते हैं। इसलिए लोग इनके करीब रहने का नाटक भी करते हैं। इनके ऱूतबे को लोग पसंद भी करते है और डरते भी है। ये अनुशासन प्रिय होते है। ये तानाशाही भी कहलाते है क्योंकि इनका स्वभाव जिद्दी प्रवृत्ति का होता है। इनकी नजर से जो एक बार उतर जाये वो फिर लाख कोशिश कर ले वो इनके करीब नहीं आ सकता है कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस नाम के लोग भारी रूतबे वाले अनुशासन प्रिय होते है। जिनका समाज में अपना एक अलग स्थान होता है। फिलहाल ऐसे इंसान अपने जीवन में सफल ही होते है

Gmail : Rinkudalal230@gmail.com

कैसे होते है S अक्षर से नाम वाले लोग


कैसे होते है S अक्षर से नाम वाले लोग

By mysmartindia

कैसे होते है S वाले लोग ?
अंग्रेजी का 19 वां लेटर है एस। किताबी ज्ञान के अलावा व्यवहारिक ज्ञान
भी इनके पास होता है। S से नाम वाले लोग काफी मेहनती होते हैं। ये
बातों के इतने धनी होते हैं कि सामने वाला इनकी ओर आकर्षित हो ही
जाता है।जहां से जो ज्ञान मिलता उसे हासिल करने की कोशिश करते हैं
इसलिए इस लेटर के नाम वाले व्यक्ति प्रतिभाशाली होते हैं।आइये जानते है इनके और भी गुण S लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वह अंदर से साफ दिल के होते हैं लेकिन इनका क्रोध इन्हें लोगों की नज़र में इन्हें बुरा बना देता है। सत्य और अपने अपने सिद्घांतों के लिए यह किसी से भी टकराने के लिए तैयार रहते हैं। इनमें खुद को श्रेष्ठ साबित करने एवं नेतृत्व की बड़ी चाहत होती है।

सामाजिक जीवन में यह हंसमुख और मिलानसार होते हैं, पार्टी और उत्सवों का जमकर आनंद उठाते हैं।इस इंग्लिश नाम अक्षर वाले लोग बहुत ही रचनात्मक होते हैं। किसी भी काम को अपने अलग अंदाज से करना पसंद करते हैं। इन्हें भीड़ के साथ चलना पसंद नहीं होता है। अपनी बुद्धिमानी से परेशानियों को दूर कर लेते हैं।
इन्हें अपनी चीजें शेयर करना पसंद नहीं। ये दिल से बुरे नहीं होते,
लेकिन उनके बातचीत का अंदाज़ इन्हें लोगों के सामने बुरा बना देती है।
प्यार के मामले में ये शर्मीले होते हैं। आप सोचते बहुत हैं, लेकिन प्यार
के लिए कोई पहल करना नहीं आता। प्यार के मामले में ये सबसे ज्यादा
गंभीर होते हैं।
वैवाहिक जीवन में यह अपना वर्चस्व बनाये रखने की कोशिश करते हैं। इसके कारण दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल की कमी होती है। खासतौर पर इस नाम की महिलाओं में दांपत्य जीवन में प्रभावी रहने की भावना अधिक रहती है। विवाह के बाद इस लेटर की महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जबकि पुरूषों का जीवन विवाह के बाद अधिक सुखमय होता है।
यह जिनसे प्यार करते हैं उनसे बहुत अधिक लगाव रखते हैं. जिनका नाम इस लेटर से शुरू होता है वह काफी मेहनती होते हैं अपनी मेहनत और लगन से धन, भौतिक सुख-सुविधा एवं मान-सम्मान हासिल करते हैं।
इनके जीवन में कई बार ऐसी स्थितियां आ जाती हैं, जब ये लोग कोई निर्णय नहीं ले पाते हैं। ऐसे में इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार कुछ अलग करने के चक्कर में गलत निर्णय भी ले लेते हैं। मित्रों के प्रति वफादार रहते हैं ।

जानिये R नाम वाले व्यक्ति का स्वभाव


जानिये R नाम वाले व्यक्ति का स्वभाव





‘R’ अक्षर वाले व्यक्ति का स्वभाव-
‘R’ नाम वाले जातकों का स्वभाव या तो बेहद ही बातुनी होता है, या फिर एक दम शान्त होते है। शान्त रहने वाले जातकों को फालतू बातों के बजाय सिर्फ काम की बातों में ही दिल लगाना अच्छा लगता है। कम बोलना, अपनी दुनिया में खोये रहना ही इनकी प्रवृत्ति होती है। वही इन जातकों में जो खूब बातुनी होते है वो अपने गुणों के कारण अपने आस-पास के लोगों की नाक में दम कर देते है। ये हमेशा कुछ नये चीज की तलाश में होते है। इन्हें वहां अच्छा लगता है जहां इन्हे ज्ञान मिलता है। इस नाम के लोग बेहद तेज गति से आगे बढते हैं। ये जातक लेखक क्षेत्र से जुड़ें हुए होते है।
‘R’ अक्षर वाले व्यक्ति का करियर-
इस प्रकार के लोग जिस भी क्षेत्र में जाते है, वहां अव्वल रहते है और कार्य को मन से करते है। इन्हें रूतबा और दौलत दोनों ही नसीब होती है। ये समय पड़ने पर दूसरों की मदद भी करते है। आर अक्षर वाले लोग जिस क्षेत्र में भी काम करते है, वहां अपनी मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त कर के ही दम लेते है। दूसरों को परख लेने की इनमें अद्भूत कला होती है। ये मेहनती और लग्नशील प्राणी होते हैं।
‘R’ अक्षर वाले व्यक्ति का करियर-
ये जातक देखने में बेहद ही सुन्दर और स्मार्ट होते है। लोग इनकी ओर खुद ब खुद ही आकर्षित हो जाते है। इन जातको को प्यार करने वालों की एक लम्बी लिस्ट होती है। पर इनकी खुद की बात कि जाये तो इनका पूरा जीवन किसी एक को प्यार करने में निकाल देते है। ऐसे लोग खुद के प्यार के लिए अनलक्की होते है, क्योंकि इन्हें अक्सर प्यार में धोखा मिलता है। अपने प्यार को लेकर ये लोग स्वार्थी होते है। जो भी लोग इन्हें हमसफर के रूप में पाता है तो समझ लिजिए कि वो अपने आप में बेहद ही भाग्य शाली होते है।
  
‘R’ अक्षर वाले व्यक्ति के गुण-
  पहला गुण
ज्ञान का सागर कहलाने वाले ये जातक हमेशा लोगों और समाज के लिए फायदेमंद साबित होते है। ये जातक बाहर से गंभीर नजर आते हैं, लेकिन भीतर से ये प्रेम भावना से लिप्त होते है।
 दूसरा गुण
अपने उच्चाधिकारी अथवा किसी से कार्य निकलवाना इनके बायें हाथ का खेल है। जैसे- जैसे इनकी आय़ु बढ़ती जाती है वैसे- वैसे ये लोग जीवन में मान-प्रतिष्ठा, पद, इज्जत-सम्मान में अधिक वृद्धि करते है। और दुसरे लोगों से टक्कर भी लेते हैं।
 तीसरा गुण
ऐसे लोग पक्के रूप से स्वार्थी होते है। कोई दूसरा इंसान क्या कह रहा है और क्या कर रहा है, इससे इन्हें कोई खास मतलब नही होता है। इसलिए अक्सर इनके वैवाहिक जीवन में इस बात को लेकर खटपट होती रहती है।
 चौथा गुण

    इन्हें रूतबा और दौलत दोनों ही नसीब होती है। ये लोग दिल के बेहद अच्छे होते है।
 पाँचवां गुण
ऐसे लोग किसी भी बात को गहराई से मंथन करते हैं और इसके बाद निर्णय करते हैं जो कि ज्यादातर परिस्थितियों में सही साबित होता है।
 छठा गुण
ये अपनी बातों से किसी को भी अपना बनाकर अपना काम निकलवाना अच्छी तरह से जानते हैं। यह बिना किसी के प्रशिक्षण के दूसरों के गुणों को चुरानें में चतुर होते हैं।
  सातवां गुण
ये जातक श्रेष्ठ व्यक्तिव के धनी होते है, और साथ ही प्रभावशाली और मधुरभाषी भी होते है।

अंडे का ऑमलेट कैसे बनाते है? How to make Egg Omelette? Step-By-Step

वैसे अंडा खाने से के बहुत सारे फायदे है अगर आप हमेसा बीमारी से घीरे रहते है तो डॉक्टर बताता है अंडा खाने कई लिए… लेकिन अगर आपको हमेसा  boi...